विश्व कल्याण को 101 ब्राह्मण महायज्ञ में डाल रहे आहुति

मुनिकीरेती क्षेत्र में तपोवन के पास विश्व शांति के उद्देश्य से वैदिक फाउंडेशन ने 101 ब्राह्मणों के द्वारा नवग्रह शांति महायज्ञ का आयोजन किया है। जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं।

ज्ञात हो कि सनातन धर्म में नवग्रह शांति के लिए लगातार ब्राह्मण उपाय बताते रहते हैं। जिससे लोगों के साथ घटने वाली अनहोनी को टाला जा सके। उसके असर को कम भी करा जा सके। इसी भावना के मद्देनजर वाईवीसी वैदिक फाउंडेशन ने नवग्रह शांति महायज्ञ का आयोजन किया है। जिसने 101 वैदिक ब्राह्मण महायज्ञ में आहुति डाल रहे हैं।

महायज्ञ के आचार्य प्रश्न महाराज ने बताया कि ग्रहों के अधीन पूरी दुनिया है। इसलिए जनहित में विश्व कल्याण के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष कुमुद रंजन ने बताया कि संस्था भारत के कई धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार के आयोजन कर रही है। जिससे ग्रह शांत रहे और देश दुनिया में लोग आपसी सौहार्द के साथ जीवन जीते रहे।