जौलीग्रांट पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शाम फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। यहां के बाद अखिलेश यादव हरिद्वार की ओर रवाना हुए।

प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह निजी दौरा है, वह शिवपुरी में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे है। बताया एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़, नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, अनिल शर्मा, अमित कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।