वीरभद्र मंडल ने किया महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट का जोरदार स्वागत

वीरभद्र मंडल की ओर से आज महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट सहित ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कश्यप और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार भारती का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने की।

मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने बताया तीनों मोर्चा के अध्यक्ष के जरिए भाजपा को मजबूत मिलेगी। साथ ही वीरभद्र मंडल को भी मजबूती मिलेगी। मौके पर 25 दिसंबर को पूर्व पीएम स्व. अटल की जयंती पर सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई और विभिन्न बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, राज गुप्ता, विनोद मिश्रा, रमेश चंद शर्मा, अविनाशी सेमल्टी, शोभा कोठियाल, हेमलता चैहान, राहुल कुकरेती, विवेक चतुर्वेदी, आरती दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।