वीरभद्र मंडल ने पूर्व पीएम स्व. अटल को दी गई श्रद्धांजलि

वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री भारत रत्न राज नायक स्व. अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने बताया की भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। उनके द्वारा राष्ट्र हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के सपने को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरा किया जा रहा है। उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण की भावना से आज हर एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ओत प्रोत है और उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ लेते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, राजकुमार, रमेश चंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, महावीर चमोली, पुनीता भंडारी, बबली कंडवाल, किरन, यशवन्त सिंह, माया घले, होम राज गुप्ता, रंजीत आदि उपस्थित रहे।