खदरी बाईपास मार्ग में पौधारोपण कर ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के अंतर्गत प्रगति पुरम लक्कड़ घाट बाईपास मार्ग के दोनों साइड पर पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल व हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदर्मेंद्र बिष्ट ने किया। बाईपास मार्ग के दोनों साइडों में विगत वर्षों से कूड़े के ढेर से ग्रामीण में आक्रोश था। जब इस समस्या का संज्ञान क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने जायज़ा लिया तो उन्होंने क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए ब्लाँक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल से वार्ता कर क्षेत्र को सुंदरता बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम के लिए ज्ञापन भी सौंपा। जिसके बाद आज पौधारोपण किया गया। यहां करीब 65 पौधे रोपे गए। मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, समाजसेवी नवीन नेगी, वार्ड मेंबर लक्ष्मण राणा, राजेंद्र चौहान, राजेश पयाल (अध्यापक), अनिल रावत, अजय नेगी, वीर सिंह बुटोला, नारायण सिंह दानू, रघुवीर रावत, मुकेश पाण्डेय, अनूप रावत के अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।