मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश परवादून मंडल के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।

मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रयास से आज समस्त विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि ‘‘योग करे निरोग’’ की भावना से प्रेरित होकर सभी नागरिक योग को अपनाएं। इससे आपका शारीरिक व मानसिक रूप से शरीर स्वस्थ्य रहेगा।

मौके पर योगाचार्य सेम नौटियाल के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संदीप गुप्ता, संजय शास्त्री, उपाध्यक्ष राकेश चंद्र, ऋषि राजपूत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरी शंकर प्रजापति, पार्षद शिव कुमार गौतम, आदेश गोयल, दीपक बिष्ट, रमेश अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक जयंत किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।