स्वर्गाश्रम में नेकी की दीवार उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को कपड़े

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से आज स्वर्गाश्रम में नेकी दीवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल के साथ सभी वार्ड सदस्यों जितेंद्र धाकड़, सरोज देवी, नवीन राणा और पिंकी शर्मा की मौजूदगी में हुए आयोजन को जरूरतमंदों के लिए समर्पित किया गया। पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि इस दीवार को लगाने का मकसद जरूरतमंद लोगों को कपड़े उपलब्ध कराना है।


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो पास जो भी कपड़े अतिरिक्त है, उसे यहां दीजिए और जिनके पास नहीं है वह यहां से प्राप्त कीजिए। इस अभियान की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुरलीधर शर्मा, विजय शर्मा, शिवचरण, सुभाष शर्मा, आदेश तोमर, संदीप भाई, इंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।