भाजपा के स्थापना दिवस पर मेयर ने किया पार्टी संस्थापकों को नमन

भाजपा के स्थापना दिवस पर मेयर अनिता ममगाई ने संस्थापक महापुरूषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। यह संगठन सकारात्मक सोच के कारण ही करोड़ों देशवासियों के दिलों पर राज कर रहा हैं।

मेयर अनिता ममगाईं ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदान, कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र योगदान एवं पार्टी की रीति-नीति, विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 41 वर्ष के दौरान भाजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए अहम पार्टी बनी।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र सेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। इससे पूर्व मेयर ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट भी की।