सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

103

ऋषिकेश।
प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को संवेदनशील है। संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो गया है। इस ओर शीघ्र जीओ भी जारी हो जायेगा। सफाई कर्मचारी अध्यक्ष किरणपाल चौधरी ने नगर पालिका मुनिकीरेती सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याऐं सुनते हुए उक्त बात कही। सफाई कर्मचारियों ने पालिका क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग की। आयोग अध्यक्ष ने इस ओर टिहरी डीएम को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भटट ने आयोग अध्यक्ष को बताया कि पालिका की ओर से किसी कर्मचारियों का कोई बकाया नही है।