Tag Archives: Youth Congress performance

बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

-युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
-भाजपा पर जनविरोधी सरकार होने का लगाया आरोप

ऋषिकेश।
बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा को जनविरोधी सरकार करार देते हुए बाइक रैली भी निकाली।
रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली।
102युवा कांग्रेस सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अगर भाजपा सरकार खुद को आम जनता की सरकार बताती है तो पहले महंगाई पर नियंत्रण करना सीखे। प्रदर्शन में मनमोहन नौटियाल, मुकेश प्रसाद, एसएस यादव, संजय लोधी, राहुल सैनी, सीताराम, मनप्रीत सैनी, नवीन मिश्रा, कुलदीप त्यागी, सावन राठौर, जतिन साहनी आदि शामिल रहे।