Tag Archives: World Peace Havan

पृथ्वी दिवस पर विश्व शांति को स्वामी समर्पणानंद ने किया विशेष हवन

पृथ्वी दिवस पर स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने विश्व शांति के लिए विशेष हवन पूजन किया। उन्होंने कहा कि पुरातन काल से ऋषि मुनि हमारे विश्व शांति और पृथ्वी की रक्षा के लिए हवन पूजन करते आ रहे है। वर्तमान में मनुष्य अपने स्वार्थ के चलते पृथ्वी के संरक्षण पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी को बचाने की दिशा में कार्य नहीं किया गया, तो हमारा जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा।

तपोवन स्थित स्वामी समर्पण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी समर्पणांनद सरस्वती ने कहा, पृथ्वी की रक्षा करने से तात्पर्य जल, वायु, अग्नि और आकाश तत्त्व को समता में रखना होगा। हमारे सनातन वैदिक धर्म में हम प्रकृति के विभिन्न तत्व की पूजा करते हैं। यह हमारे ऋषि मुनियों की वैज्ञानिक आधार शिला हैं।

जैसे हम पीपल, तुलसी, बटबृक्ष, बेलपत्र, केला की पेड़ आदि पूजा करते हैं। गंगा, यमुना आदि नदी की जल की पूजा की जाती है। आकाश तत्त्व को और अग्नि जैसे यज्ञ एवम हवन के रूप में पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त विश्व को पृथ्वी दिवस की बधाई दी। कहा कि इसके संरक्षण करने का संकल्प लें।