Tag Archives: Women’s Day

महिला दिवस के उपलक्ष्य में वृद्ध, वीरांगना महिलाओं का हुआ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में साहबनगर ग्रामसभा के हिमालई देवी मन्दिर प्रांगण में महिलाओं की एक कार्यक्रम हुआ। मौके पर वयोवृद्ध महिलाओं, शहीद की वीरांगना सहित, खेल व समाज के क्षेत्र में कार्य कर रही मातृ शक्तियां सम्मानित हुईं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र सर्जन एम्स डा. नीति गुप्ता ने कहा कि आज महिलायें किसी से कम नहीं है वह हर क्षेत्र पुरूषों की बराबरी कर रही है साथ ही मैं यह संदेश भी देना चाहूँगी कि आज पूरे देश में लाखों लोग देख नहीं पाते हैं और अगर हम सब लोगों को जागरूकता के साथ नेत्र दान के लिये लोगों को प्रेरित करना चाहिये। जिससे दृष्टि विहीन लोग भी देख सकें इसके लिये हमें खुद भी और लोगों को भी जागरूक करना चाहिये।

कार्यक्रम संयोजक कृष्णा रमोला व अंशुल त्यागी ने कहा कि महिला दिवस एक दिन नहीं हर दिन मनाया जाना चाहिए और हर वर्ग को महिलाओं की प्रतिभाओं को निखारने का काम करना चाहिए और आज देवभूमि महिला उत्थान समिति छिद्दरवाला के सहयोग से कुसुमलता शर्मा, कुसुम जोशी, नीरजा गोयल, शिवानी गुप्ता, अनिता प्रधान, आशा पुन, लक्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री व कमला कंडियाल को प्रशस्ति पत्र देकर व वृद्ध महिलाओं व शहीद वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुरेशी देवी रावत ने आये अतिथियों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में अंशुल त्यागी, गीता भण्डारी, कृष्णा रमोला, सविता शर्मा, रीना रांगढ, अनिता राणा, अल्का क्षेत्री, कमलदीप कौर, पुष्पा रावत, उत्तरा कलूडा, कमलेश्वर रावत, स्नेहलता भण्डारी, शबनम थापा, रीता रौथाण, लक्ष्मी उनियाल, मीना रमोला, रमा चैहान, वन्दना रमोला, उषा अंथवाल, मनु थापा, धीरज थापा, जयेन्द्र रमोला, गजेन्द्र विक्रम शाही, बुद्ध बहादुर थापा, गोकुल रमोला, बरफ सिंह पोखरियाल, आशा सिंह चैहान, रमन रांगढ आदि बड़ीं संख्या में महिला उपस्थित थी ।

एम्स ऋषिकेशः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगा स्त्री वरदान कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी विभाग की ओर से संस्थान में स्त्री वरदान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एम्स ऋषिकेश की पहल पर आयोजित विश्वव्यापी इस अभियान का ध्येय वाक्य … अधिक पढ़े …

नारी निन्दा ना करें, नारी नर की खान, नारी से नर उपजें, ध्रुव प्रहलाद समान।

महिला दिवस पर महिलाओं ने अपने अधिकार को जाना ऋषिकेश। महिला दिवस पर पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। सीओ मनोज कत्याल ने महिला सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताया। महिलाओं को उनके कानूनी हक व अधिकारों … अधिक पढ़े …