Tag Archives: Vinod Baratwal

सपा नेता स्व. विनोद बड़थ्वाल को कार्यकर्ताओं दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता दिवंगत विनोद बड़थ्वाल की जयंती पर आज कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यकर्ता आज सुबह त्रिवेणी घाट पहुंचे यहां गंगा में दुग्ध अभिषेक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सपा नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर ने कहा कि स्वर्गीय बर्थ वालों ने छात्र जीवन से ही राजनीति प्रारंभ की समाजवादी नेता के तौर पर सिर्फ पहचान बनाई। सपा के संस्थापक सदस्य के साथ राज्य निर्माण के बाद प्रथम सपा अध्यक्ष बने। पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव भी उन्हें बनाया गया था। कहा कि उनके जैसा नेता मिलना बहुत ही मुश्किल है, मौके पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यकर्ताओं ने दी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव व प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव, प्रदेश सचिव राजपाल यादव, पूर्व प्रधान कमला गौड़, स्वरूपी देवी, लक्ष्मी, ओम प्रकाश, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।