Tag Archives: Vinayak Culture Trust

विनायक संस्कृति ट्रस्ट महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने में करेगा सहयोग

निर्धन एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विनायक संस्कृति ट्रस्ट ने सहयोग का हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था की ओर से नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न वार्डो की महिलाओं को स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह तैयार कर घरेलू उत्पाद तैयार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

आज शान्ति नगर वार्ड में ट्रस्ट की ओर से सेंटर का शुभारंभ आप नेता डा. राजे नेगी एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। आप नेता व समाजसेवी डा. राजे सिंह नेगी ने कहा कि आज महिलाएं घरों में चैका चूल्हा तक सीमित नहीं है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में हर महिला का आत्मनिर्भर होना बहुत जररी है। इसके लिए स्वरोजगार के साधनों को अवसर बनाने की जरुरत है।

इस मौके पर ट्रस्ट की सचिव सुनीता चैहान ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू अचार बनाने की कई विधियों की तकनीक सिखाई। ट्रस्ट अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार अचार, मास्क, वस्त्र को पैकेजिंग कर मार्केट में बेचा जाएगा। साथ ही अगले माह पंद्रह दिन की एक प्रदर्शनी लगाकर सभी घरेलू उत्पादों का प्रचार एवं प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर शशिबाला सिंह, विक्रांत भारद्वाज, विनायक गिरी, नरेंद्र सिंह आदि महिलांए उपस्थित रहीं।