Tag Archives: Uttarakhand Sadan Delhi

यूक्रेन से वापस लौटे उत्तराखंडियों से सीएम ने दिल्ली में की मुलाकात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा जारी है। इस बीच उत्तराखंड के भी कई छात्र अपने वतन लौट गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली के उत्तराखंड सदन में राज्य के छात्रों से मुलाकात की औऱ उनकी कुशलक्षेम पूछी।

मुख्यमंत्री ने वापस आए छात्रों की कुशलक्षेम पूछी और राज्य के अन्य लोगों जो यूक्रेन में फंसे उनके बारे में भी जानकारी जुटाई। फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली और मुंबई में यूक्रेन से लौटने वाले उत्तराकंड के लोगों के लिए हेल्प डेस्क बनाया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था भी राज्य की ओर से की गई है।

उत्तराखंड के 148 छात्र अब तक यूक्रेन से वापस आ चुके हैं। जबकि करीब डेढ़ सौ को अभी भी वापसी का इंतजार है। इनमें से भी करीब 50 छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन के अलग अलग शहरों में फंसे हैं।
इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ. बी.वी.आर पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे दिल्ली, हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत का उत्तराखण्ड सदन में भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में सदन में मौजूद उत्तराखण्ड मूल के लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड सदन में हिमाद्रि एम्पोरियम का हुआ उद्धाटन

नई दिल्ली स्थित उत्त्तराखण्ड सदन में नवस्थापित “हिमाद्रि एम्पोरियम” का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एम्पोरियम का उद्देश्य उत्तराखंड के हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों का विकास, विपणन एवं विक्रय है। … अधिक पढ़े …