Tag Archives: Uttarakhand Gandhi

जयंती पर याद किए गए उत्तराखंड के गांधी

स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी का 91वां जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया

ऋषिकेश।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों के साथ मिलकर स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उत्तराखंड आंदोलन में उनके योगदान और ऋषिकेश में बिताए उनके जीवन को भी याद किया गया। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, संजय शास्त्री, राजपाल खरोला, राम विलास रावत, गंभीर सिंह मेवाड़, सरोज डिमरी, विक्रम भंडारी, उषा रावत, युद्धवीर चौहान, रुकम सिंह पोखरियाल आदि मौजूद थे। 102
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक आईडीपीएल वीरभद्र में हुई। यहां पर स्व. बड़ोनी के अहिंसक और सत्याग्रह के रूप में राज्य आंदोलन का नेतृत्व करने की प्रशंसा की गई। मौके पर नगर अध्यक्ष शांति तड़ियाल, माधुरी कोटनाला, सरोजनी नेगी, दमयंती नौटियाल, सत्येश्वरी, युद्धवीर चौहान, जितार सिंह, आंनद तड़ियाल आदि मौजूद थे। राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ श्यामपुर में लोकगीत व गढ़वाली संस्कृति की प्रस्तुति की गई। जिसमें श्री देव सुमन पहले, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली दूसरे, तीलू रौतेली व अब्दुल कलाम सदन संयुक्तरुप से तीसरे स्थान में रहे। मौके पर प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह नेगी, महताब सिंह, रणवीर सिंह, वेद प्रकाश पैन्यूली, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद थे।
मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्नन घाट पर स्थानीय लोगों ने स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम किए। शाम चार बजे शत्रुघ्ननघाट पर भजन संध्या हुई, उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया, शाम पांच बजे हवन, शाम छह बजे दीपदान और गंगा आरती के माध्यम से स्व. बड़ोनी को याद किया गया। मौके पर मंहत मनोज दिवेद्वी, रमाबल्लभ भटट, मुकेश पाठक आदि मौजूद थे।