Tag Archives: Uttarakhand CM

लुधियाना, पंजाब में प्रबुद्धजन व व्यापारियों के साथ सीएम धामी ने किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लुधियाना, पंजाब में प्रबुद्धजन एवं व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोकतंत्र के महायज्ञ में भाग लेने वाले हैं। उद्योग जगत, व्यापारियों ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है। मोदी के संकल्प एवं नेतृत्व अनुसार एनडीए गठबंधन 140 करोड़ देशवासियों के लिए काम करता है। मोदी ने केवल और केवल देश के लिए काम किया है। 10 सालों का कालखंड भारत को आगे बढ़ने का कालखंड रहा है। हर भारतीय का पूरे विश्व में मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। विदेश में रहने वाले भारतीय भी आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज विश्व में भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में छोटे से छोटा व्यापारी भी डिजीटल पेमेंट करता है। पहले विपक्ष डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर भ्रम में डालता था, पर आज भारत दुनिया का सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश बन गया है। कोरोना काल के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मोदी नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। देश और पंजाब में बुनियादी ढांचों का ऐतिहासिक निर्माण हुआ है। देश में नए एम्स, आईआईटी, आईआईए, हवाई अड्डों का तेजी से निर्माण हो रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के लोग वोट मांगने आएं, तो तब उनसे पूछना चाहिए कि 1984 के दंगों का दोषी कौन था..? उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियाँ पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई। गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। जिन भी राज्यों में डबल इंजन की सरकार है वहां विकास तेजी से आगे बढ़ा है। आज पंजाब में ड्रग्स माफिया हावी हैं, पंजाब सरकार के बड़े बड़े विज्ञापन अख़बार में छपते हैं पर धरातल में कोई काम नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी, कांग्रेस पार्टी और अकाली दल ने भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। पंजाब के संसाधन सीएम के जरीवाल की भेट चढ़ गए हैं। पंजाब सरकार का प्लेन दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए जाता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा, दिल्ली में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री की टीम में जाकर भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना लोकसभा की सेवा करने का काम करेंगे। रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना की पहचान को बरकरार रखने का काम करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू, सुनील मेहरा, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुंबई में दहिसर ईस्ट में भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल के लिए सीएम धामी ने की सभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दहिसर ईस्ट, मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी पियूष गोयल के पक्ष में आयोजित सभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वासियों में मुझे अपने परिवार जैसा अपनापन दिखाई देता है। मुंबई में रहकर भी … read more

गोमतीनगर में सीएम धामी ने मांगे भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिये वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमतीनगर, लखनऊ में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा … read more

मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला 3.0 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार में बोधिसत्व विचार श्रृंखला 3.0 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश में स्थित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों एवं तकनीकि उपक्रमों के प्रमुखों से विचार मंथन से इस विचार श्रृंखला की शुरूआत राज्य हित में … read more

गुजरात सीएम से मुलाकात कर धामी ने किया अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाने का अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय गुजरात – अहमदाबाद, दौरे पर आज प्रातः गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग … read more

नकल विरोधी कानून लागू करने पर भाजयुमों ने जताया सीएम का आभार

उत्तराखण्ड में नकल विरोधी कानून लागू करने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं … read more

विश्व कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने किया कन्याओं का पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ’सर्वे भवंतु सुखिनः’की भावना से नौ दुर्गा की … अधिक पढ़े …

विपक्ष से राजनीति के मुद्दे छीनते जा रहे धामी, धाकड़ बल्लेबाजी से मैच जिताऊ साबित हो रहे सीएम

यूं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने साढ़े चार महीने के कार्यकाल में 500 से अधिक फैसले ले चुके हैं पर देवस्थानम बोर्ड पर फैसला लेना उनके लिए आसान काम नहीं था। तमाम वजहों से यह मुद्दा धामी सरकार के … अधिक पढे़ …

उत्तराखंडः सीएम ने विकास कार्यों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत (1) ग्रामसभा ढाह-ढाकी में गिल फार्म से गुरूमेल के ओर मार्ग का डामरीकरण एवं (2) मेनरोड पकड़िया से बंगाली … अधिक पढे़ …

पीएम का संबोधन ऊर्जा और पथ प्रदर्शक का करेगा कामः मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक वर्ष की अवधि पूर्ण होने के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से देश को सम्बोधित किया। मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गई विभिन्न पहलों का … अधिक पढ़े …