Tag Archives: traders of Rishikesh

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने की एमएनए से मुलाकात, नगर की समस्याओं से कराया अवगत

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में नगर आयुक्त मोहन सिंह बर्निया का व्यापारियों ने स्वागत किया।

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने एमएनए से मांग की। कहा कि वीआईपी इलाकों की तंग गलियों, नाली के ऊपर अवैध रूप से कब्जा कर शहर की सुंदरता को खराब करने वालों के खिलाफ निगम कठोर कार्रवाई करें।

नगर स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए घरों के बाहर गली, मोहल्ले एवं बाजारों में सड़कों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का नगर निगम मन बनाए।
देवभूमि ऋषिकेश में धर्मशाला अथवा ट्रस्ट की संपत्तिया विक्रय के पश्चात नाम परिवर्तन ना कर भू माफियाओं की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। जिससे भू माफिया नगर की धर्मशालाऔ को खुर्द बुर्द ना कर सके।

मुलाकात करने वालों नरेंद्र शर्मा, दीपक दरगन, भारत भूषण रावल, कमल जाटव, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेशः बुधवार को गाइडलाइन के विरोध में व्यापारी बजाएंगे थाली

व्यापारियों की सुध न लेने और नई गाइडलाइन के विरोध में बुधवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में तीर्थनगरी का व्यापारी थाली बजाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएगा। प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और महामंत्री प्रतीक कालिया … अधिक पढ़े …

वीरभद्र मार्ग पर जनसंपर्क के दौरान संजय और प्रतीक कालिया को व्यापारियों का मिला भरपूर साथ

वीरभद्र मार्ग पर आज व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास और प्रतीक कालिया का जनसंपर्क अभियान चला। इसमें व्यापारियों ने न सिर्फ उनका स्वागत किया, बल्कि भरपूर समर्थन भी उन्हें व्यापारियों ने दिया। … अधिक पढ़े …

संजय और प्रतीक ने जनसंपर्क यात्रा निकाल व्यापारियों से सर्मथन जुटाया

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व प्रतीक कालिया ने आज दोपहर जनसंपर्क यात्रा निकाल व्यापारियों से सर्मथन जुटाया। हरिद्वार रोड स्थित वैष्णव प्लाजा से शुरू हुई जनसंपर्क यात्रा रेलवे रोड़ होते … अधिक पढ़े …

निर्विरोधः व्यापार महासंघ के राजेश अध्यक्ष व अखिलेश महामंत्री

नगर उद्योग व्यापार महासंघ ने निर्विरोध अपना अध्यक्ष व महामंत्री चुन लिया है। दरअसल आज नाम वापसी में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद से दोनों पदों पर एकमात्र प्रत्याशी बचे। जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। मुख्य … अधिक पढ़े …

बुजुर्ग व्यापारियों का आशीर्वाद और युवा व्यापारियों के साथ से जीत दर्ज करेंगे ललित मोहन और प्रदीप गुप्ता

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव अभियान में ललित मोहन मिश्रा एवं प्रदीप गुप्ता का जनसंपर्क अभियान पुष्कर मंदिर मार्ग एवं क्षेत्र मार्ग पर आज चला। अभियान का आरंभ पुष्कर मंदिर में भगवान के दर्शन कर शुरू किया गया। … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः नौ अप्रैल को होगा नगर उद्योग व्यापार महासंघ का चुनाव, मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी किया कैलेंडर

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव संचालन समिति ने आज चुनाव कैलेंडर जारी किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी ने बताया कि नगर उद्योग व्यापार महासंघ ने पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी को निलंबित कर महासंघ से भी हटाया गया था, … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश व्यापार महासंघः सदस्यता अभियान जोरो पर, अब 257 व्यापारियों ने थामा दामन

ऋषिकेश व्यापार महासंघ की सदस्यता अभियान जारी रहा। नगर निगम ऋषिकेश के पहले व्यापार महासंघ ने नगर क्षेत्र में नगर के व्यापारियों के साथ मिलकर सुबह थोक सब्जी मण्डी में व शाम को मेन बाजार, घाट रोड़ में देर रात … अधिक पढ़े …

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अडिग, बिना शर्त संगठन से जुड़ने वालों का स्वागत

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अपने फैसले पर अडिग है, वह ऋषिकेश महासंघ के साथ नहीं जाएगा। मगर, हां जो भी व्यापारी उनके संगठन से जुड़ना चाहता है, उसका स्वागत है, मगर कोई शर्त मंजूर नहीं की जाएगी। एक तरह से … अधिक पढ़े …

अब वर्षाकाल में दुकानों में नहीं घुसेंगा गंदा पानीः मेयर अनिता

बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए नगर निगम प्रशासन नालियों पर जाल लगाए जाने का कार्य कर रहा है। इससे पूर्व निगम प्रशासन की ओर से नालियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए … अधिक पढ़े …