Tag Archives: Tony Kakkar

24 को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी गायिका नेहा कक्कड़

आने वाली 24 अक्टूबर को पाश्र्व गायिका नेहा कक्कड़ दिल्ली में पंजाबी सिंगर व एक्टर रोहनप्रीत सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी।

नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश निवासी चचेरा भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि 24 अक्टूबर को दिल्ली में पंजाबी सिंगर व एक्टर रोहनप्रीत सिंह के साथ वह सात फेरे लेंगी। 21 अक्टूबर से दिल्ली में वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नेहा के पिता ऋषिकेश कक्कड़ व माता नीति कक्कड़ भी बिटियां की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विशाल कक्कड़ ने बताया कि शादी से पूर्व दस अक्टूबर को माता की चैकी का आयोजन किया गया। इसमें माता से नेहा और उनके शौहर होने जा रहे रोहनप्रीत सिंह की खुशी, मांगलिक कार्यों के सर्वसंपन्न होने की कामना की गई। विशाल ने बताया कि पारिवार के सभी सदस्य 21 अक्टूबर को दिल्ली रवाना होंगे। उनके अन्य पारिवारिक सदस्य विवेक तिवारी ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। विशाल के साथ वह भी दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह ऋषिकेश में भी एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें नेहा कक्कड़ और पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शामिल होंगी।

एक नजर रोहनप्रीत सिंह के प्रोफाइल पर….
एक सिख परिवार में जन्में रोहनप्रीत सिंह पंजाब के पटियाला से हैं। उनके पिता गुरिंदर पाल सिंह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में एक खिलाड़ी थे। उनकी मां दलजीत कौर एक हाउस वाइफ हैं। रोहनप्रीत की दो बहनें हैं, रश्मिंदर कौर और अमनप्रीत कौर। रोहनप्रीत ने पटियाला से ही अपने स्कूल की पढ़ाई की है। उन्होंने संगीत की शिक्षा महज 9 साल की उम्र में ही लेना शुरू कर दिया था।

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। अपने करियर की शुरुआत 2017 का गाना बैंग गैंग… से की। रोहनप्रीत सिंह साल 2017 में आई राइजिंग स्टार-2 के प्रथम रनरअप रहे है। रोहनप्रीत ने साल 2007 में सारेगामापा लिटिल चैंप में भी भाग लिया था। यहां पर भी वह प्रथम रनरअप थे। इसक अलावा रोहनप्रीत बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ मुझसे शादी करोगे शो में भी देखे गए थे।

नेहा के साथ कर चुके हैं काम…
रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ के साथ डायमंड दा छल्ला गाना गाया था। दोनों का ये गाना काफी हिट रहा। इस गानें में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं गाने के प्रमोशन के दौरान ही दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं थी। बता दें कि दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।