Tag Archives: Tokyo Olympics

हॉकी स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिला अर्जुन पुरस्कार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में वंदना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेलों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा क्रिकेटर मिताली राज, पहलवान रवि दाहिया, वेटलिफ्टर एल बोरगोहेन, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, शूटर अवनि लेखरा को वर्ष 2021 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। अब खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है। इस दौरान कई खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड के खाते में भी इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार आया है। स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को हॉकी में शानदार खेल दिखाने के लिए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। वंदना ने 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जबकि 2017 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर ऐसा कारनामा करने वाली वंदना एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी।
वंदना की उपलब्धियों पर हरिद्वार में वंदना का भव्य स्वागत हुआ था। प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया था। इसके अलावा उन्हें 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया था।

मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया को घर जाकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोक्यो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये … अधिक पढे़ …

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया है। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। क्वालिफिकेशन … अधिक पढ़े …

राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। … अधिक पढ़े …

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर हुआ, पीएम मोदी ने की घोषणा

भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाले सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी … अधिक पढ़े …

वंदना कटारिया को सरकार देगी 25 लाख रुपये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास

हरिद्वार के छोटे से गांव की वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वंदना … अधिक पढ़े …