Tag Archives: Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का सीएम ने किया निरीक्षण

चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है। मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी, वह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है। यह शांति और ध्यान का केंद्र है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।

इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद महाराज, स्वामी एकदेवानंद महाराज, स्वामी विरेशानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

एबीवीपी ने विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रुप में मनाई

आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अभाविप के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन … अधिक पढ़े …

ई-संवाद में बोले मुख्यमंत्री, देश की सेवा हो, जीवन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ई-संवाद कार्यक्रम में राज्य के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति सभी सद्गुणों की जननी होती है। जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएं, उसका उद्देश्य देशभक्ति होनी चाहिए। जो भी कैरियर बनाएं, … अधिक पढ़े …

देश के प्रत्येक राज्य में एम्स खोलने का लक्ष्यः अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक राज्य में एम्स खोलने का लक्ष्य रखा है। … अधिक पढ़े …