Tag Archives: Swami Dedanandan Saraswati

रामनवमी पर हुआ कन्यापूजन, स्वामी समर्पणानंद ने की विशेष आरती

रामनवमी के अवसर पर आईएसवाईएएफ ट्रस्ट और स्वामी समर्पण आश्रम के परमाध्यक्ष अवधूत स्वामी समर्पणानंद सरस्वती के द्वारा विशेष माता दुर्गा और भगवान राम की विशेष आरती की गई। रामनवमी के दिन विशेष यज्ञ, कन्यापूजन, साधू भंडारा आयोजित किया गया।

मौके पर स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने कहा कि इस राम नवमी और नवरात्रि महोत्सव सनातन संस्कृति हिन्दू धर्म की बहत बडा पर्व है। इस पर्व में अधर्म का नास हो और धर्म का विजय हो यह माना जाता है ,जैसे भगवान राम ने असुर के उपर विजय प्राप्त किए थे। उन्होंने सारे विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना की और सारे विश्व में कोरोना महामारी मुक्ति दिलाने की कामना की।

इस मौके पर साध्वी शिवपूजानंद, पूर्व प्रघान भगवान सिंह पुंडरी, पंडित मोहन भट्ट, साधु प्रमोद, ब्रह्मचारी अम्मा आश्रम कर्नाटक, स्वामी विष्णुपरानंद सरस्वती, लकी भंडारी, संदीप भण्डारी, सागर योगाचार्य, सपना भंडारी, कृष्णा भंडारी, पंडित बद्रीनाथ, डॉक्टर अम्मा आश्रम कर्नाटक, साधु उनी, अम्मा आश्रम केरल आदि उपस्थित रहे।