Tag Archives: State Spokesperson BJP

साढ़े चार साल के अभूतपूर्व विकास कार्यों की बदौलत 2022 में भाजपा बनायेगी प्रचण्ड बहुमत की सरकारः बिपिन कैंथोला

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास के कार्य किये है, जिस कारण पूरे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

कैंथोला ने आज विपक्षी पार्टियों पर कड़ा हमला किया। कहा कि आज पूरा विपक्ष प्रदेश में बरगलाने की राजनीति करना चाहता है। वहीं प्रदेश की विपक्षी कांगेस पार्टी के नेता भाजपा पर तो सवाल उठाते है, लेकिन मात्र 10 विधायकों वाली कांग्रेस एक माह के चिंतन के बाद उत्तराखंड में 5 प्रदेश अध्यक्षों की फौज उत्तार देती है। जहां एक तरफ भाजपा का मजबूत संगठन है। बूथ स्तर पर पार्टी बूथ कमेटी का गठन कर रही है, वहीं काग्रेस अध्यक्षों की फौज बनाने में मशगूल है। दूसरी ओर नई नवेली दिल्ली की पार्टी उत्तराखंड के निवासियों के लिए अभद्र टिप्पणी करती है, उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली के साथ किये गए वायदे झूठ का पुलिन्दा साबित हुये है।

कैंथोला ने कहा कि यह पार्टियां आज केवल एक परिवार व एक व्यक्ति की पार्टियां बन कर रह गयी है, उन्होंने कहा आज कांग्रेस अपने अंदरूनी लड़ाइयों से ही नही उभर पा रही है, पूरे देश मे उनके दल के नेताओं में खूब सर फुटव्वल चल रहा है उत्तराखंड की जनता को सब दिख रहा है, कैंथोला ने कहा कि ये सारी पार्टियां संयुक्त रूप से झूठ व बरगलाने के एजेंडे से काम कर रही है। आज उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चारों तरफ सड़को व फ्लाईओवर का जाल बिछा दिया है। उत्तराखंड में साढ़े चार वर्षों में तेजी से विकास कार्य हुए है और इन्ही विकास कार्यों की बदौलत 2022 में भाजपा उत्तराखंड में फिर से प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाएगी।

किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा कृषि कानूनः विनय गोयल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि नया कृषि कानून देश और देश के किसानों के लिए ऐतिहासिक है। पर कुछ राजनीतिक दल इसे लेकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा … अधिक पढ़े …