Tag Archives: State Spokesperson BJP Uttarakhand

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैंथोला ने आप और कांग्रेस पर ली चुटकी, बोले विपक्ष पचा नहीं पा रहा सरकार के ऐतिहासिक कार्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि पूरे विपक्ष का काम आज केवल विरोध करने के लिए विरोध करना का एकमात्र काम रह गया है, उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास के कार्य किये है। जिस कारण पूरे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

कैंथोला ने चुटकी लेते हुए कहा कि मात्र 10 विधायकों वाली कांग्रेस एक माह के चिंतन के बाद भी अपना नेता प्रतिपक्ष नही चुन पाई है। दूसरी ओर नई नवेली दिल्ली की पार्टी उत्तराखंड के निवासियों के लिए अभद्र टिप्पणी करती है। उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली के साथ किये गए वायदे झूठ का पुलिन्दा साबित हुए। दिल्ली को न्यूयार्क बनाने वालों से पूछा जाय कि आज दिल्ली न्यूयॉर्क बन गया है क्या? 1 घन्टे की बारिश में दिल्ली की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। मोहल्ला क्लीनिक पर ताले लटके पड़े है। कहा कि यह पार्टियां आज केवल एक परिवार व एक व्यक्ति की पार्टियां बन कर रह गयी है, आज कांग्रेस अपने अंदरूनी लड़ाइयों से ही नही उभर पा रही है।

कहा कि उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र में पर्यटन प्रदेश बनाने को लेकर आमूलचूल कार्य किये गए। साढ़े 4 वर्षो में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र की 95 संकल्पो को पूरा किया है। आगे 6 माह में संकल्प पत्र के सारे संकल्प पूर्ण किये जाएंगे। सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्यों को विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे है।