Tag Archives: state hospital rishikesh

गूलर में निर्माणाधीन पुल की शेटरिंग के नीचे आकर एक की मौत, 14 घायल

ऋषिकेश से 25 किलोमीटर दूर गूलर से बड़ी खबर है, यहां एक निर्माणाधीन पुल में लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। तभी अचानक शेटरिंग गिर गई। इसकी चपेट में 15 लोग आ गए। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक की मौत हो गई।

चार घायल राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती है, जबकि नौ एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए गए है। मरने वाले का नाम रियाज पुत्र मेहन्दीहसन निवासी डिडोली अमरोहा उत्तर प्रदेश है, मृतक की उम्र 24 वर्ष है। राजकीय चिकित्सालय में भर्ती सभी चार मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है, जिनके नाम कादिर पुत्र जमशेद, मेहताब पुत्र शमशाद, मनाल पुत्र बुरहान, मुसतफा पुत्र कयूम है, इन्हें भी एम्स में भर्ती किया जा रहा है।

सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति की मदद को नीरजा ट्रस्ट ने उठाया हाथ

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति के आॅपरेशन में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमित ग्राम निवासी संतोष कुमार पुत्र बांके बिहारी लाल मूल निवासी चंपारण, पटना बिहार का करीब एक माह पूर्व सड़क … अधिक पढ़े …

ग्राम प्रधान के भाई ने कर दी पोस्टमास्टर की हत्या, एक बुरी तरह घायल

नरेन्द्र नगर ब्लॉक के ग्राम बांसकाटल पट्टी दोगी क्षेत्र में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के बड़े भाई ने चुनावी रंजिश के चलते गांव के पोस्टमास्टर की हत्या कर दी। हत्या में आरोपी ने धारदार चाकू का प्रयोग किया। वहीं, घटना … read more