Tag Archives: state general secretary Rajpal Krola

कांग्रेस-भाजपा में शाह-मात का खेल तेज

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में बीते एक सप्ताह में सियासी दलों में शाह-मात का खेल तेज होता जा रहा है।बु़धवार को भाजपा ने करीब 9 कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया। तीन दिन बाद कांग्रेस ने भी जबावी हमला बोला है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मौजूदगी में श्यामपुर, गुमानीवाला क्षेत्र से लगभग डेढ़ सौ भाजपा से जुडी महिलाओं को कांग्रेस में शामिल किया।

108

प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि सीएम हरीश रावत राज्य का चहुंमुखी विकास कार्य कर रहे है। महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाया जा रहा है। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल ने साधना मलिक को महिला कांग्रेस ऋषिकेश ग्रामसभा अध्यक्ष भी नियुक्त किया। ज्ञात होकि एक अक्तूबर को ब्लॉक प्रमुख डोईवाला बीना देवी समेत कई पंचायत जनप्रतिनिधि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। चार दिन बाद ही बीते मंगलवार को कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस में वापसी का दावा किया। एक दिन बाद ही वीरपुर की प्रधान समेत 9 लोग वापस भाजपा में शामिल हो गये। दलबदल का सिलसिला यहां तक ही नहीं थमा है। शुक्रवार को गुमानीवाला,श्यामपुर व अमितग्राम से डेढ़ सौ भाजपाई कांग्रेस में शामिल होने का कांग्रेसी दावा कर रहे है।

जगमगायेंगे शिवाजी नगर के मार्ग

ऋषिकेश। कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला व ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने सयंुंक्तरुप से शिवाजी नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटों का उद्घाटन किया। मौके पर कांग्रेस महासचिव खरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रयासों से … read more