Tag Archives: Sridev Suman University Campus Rishikesh

27 फरवरी को मुख्यमंत्री का ऋषिकेश दौरा, कई सौगात मिलने की उम्मीद

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 27 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेष विधानसभा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बता दें कि क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस पर शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया जा रहा है, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ली गई। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी का ऋषिकेश विधानसभा में प्रथम बार आगमन होना है, इसके चलते उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
डा. अग्रवाल ने बताया कि युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी और जगह-जगह कार्यकर्ता व व्यापारियों द्वारा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का पहला ऐसा राज्य उत्तराखंड है जहां मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। साथ ही प्रदेश में शिक्षा के अतिरिक्त हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा ऋषिकेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किये गए। इसी के परिणामस्वरूप श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस यहां स्थापित हुआ है, उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनके आगमन पर ऋषिकेश विस क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा।
डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस के स्थापित होने का लाभ ऋषिकेश विधानसभा के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इसी क्रम में यहां शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला मंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, रायवाला शिवानी भट्ट, मण्डल महामंत्री नितिन सक्सेना, तनु तेवतिया, गौरव कैंथोला, दीपक जुगलान, चंद्र मोहन पोखरियाल, आशीष जोशी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, सोनी रावत, देवदत्त शर्मा, युवा मोर्चा ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह, हरीश तिवारी, रूपेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नमामि गंगे प्रकोष्ठ ने गंगा उत्सव मनाया

श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के नमामि गंगे प्रकोष्ठ ने गंगा उत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता की शपथ के साथ ही गंगा आरती की। शुक्रवार को त्रिवेणीघाट पर श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा गंगा … अधिक पढ़े …