Tag Archives: SP’s strategy in Uttarakhand

सपा ने तेज की विस चुनाव की तैयारियां, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों पर पूरा फोकस करने में जुटी हुई है। प्रदेश स्तरीय नेताओं की आज देहरादून प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को समाजवार्दी पार्टी के विजन और सिद्धातों को जनता के बीच लेकर जाने को कहा गया।

सपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हाल ही में राज्य का सीएम बदलने से पूरे देश में उत्तराखंड की किरकिरी हुई है। जनता के बीच सरकार की छवि धूमिल हुई है। जनता के बीच हमें समाजवादी पार्टी के उद्देश्यों को सपा सरकार के दौरान हुए कार्यों को रखना होगा। यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सपा अपनी सरकार बनाती है तो यहां की जनता को किस तरह से लाभ मिलेगा।

कई घंटों चली बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। वहीं, प्रदेश महासचिव डॉ आरके पाठक, सपा के वरिष्ठ नेता रमेश चन्द्र गौड़, प्रदेश सचिव सचिव व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव, सपा जिला अध्यक्ष देहरादून आलोक राय ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी सिमर में अपनी ताकत झोंकने और सदस्यता अभियान चलाने को कहा। बैठक में सपा देहरादून महानगर अध्यक्ष नासिर मंसूरी, सपा ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, ज्ञान चन्द्र यादव, अविरल मिश्रा, सुरेश यादव, सपा लोहिया वाहिनी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुकरेती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।