Tag Archives: Social organization

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने हेल्थ चेकअप कैंप लगाकर मनाया लायनिस्टिक वर्ष का प्रथम दिन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा लायनिसटिक वर्ष 2023-2024 के प्रथम दिन पुष्कर मंदिर मार्ग पर एक हेल्थ चेकअप केम्प लगाया गया। जिसमे लगभग 80 लोगो का चेकअप किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन विकास ग्रोवर ने बताया कि प्रथम सुख निरोगी काया को साकार करने के लिए क्लब द्वारा आज हेल्थ चेक अप कैंप लगाया गया तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और खानपान को लेकर सचेत रहें तथा युवा पीढ़ी को जंक फूड से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
क्लब द्बारा आज डाक्टर्स डे के अवसर पर विकास गर्ग पैथेलोजिस्ट को सम्मानित भी किया गया।
क्लब संस्थापक ला ललित मोहन मिश्र ने बताया कि गत दिवस रायवाला स्तिथ एक रिज़ॉर्ट में हुए एक कार्यकम में विकास ग्रोवर को अध्यक्ष, विनोद अरोड़ा को सचिव तथा विनीत चावला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में गत वर्ष 2022-2023 में उल्लेखनीय कार्यों के लिये विभिन्न सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष रजत भोला, निवर्तमान सचिव मधुसूदन गनेरिवाला तथा निवर्तमान कोषाध्यक्ष घनश्याम डंग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महेश किंगर, नवीन गांधी, कपिल गुप्ता, आशु डंग, जगमीत सिंह, अनुराग शर्मा, केशव मोहन अग्रवाल, हरजीत सिंह, रोहन खुराना, विनीत शर्मा, दिनेश अरोड़ा, हेमंत सुनेजा, अनिरुद्ध गुप्ता, अभिनव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक की मदद को आगे आया नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है। युवक के बांये पैर में इंफेक्शन होने के कारण उसे काटना पड़ा था। ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने … अधिक पढ़े …

16 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, जनकल्याण नवचेतना विकास समिति ने लिया निर्णय

गुमानीवाला जनकल्याण नव चेतना विकास समिति की पंचायत भवन में बैठक का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी एवं संयोजन समिति संरक्षक टीके भट्ट ने बैठक की अध्यक्षता की। संरक्षक टीके भट्ट ने बताया कि विकास समिति ग्रामीण … अधिक पढ़े …

मेधावी निर्धन बालिका को मिला लायंस क्लब डिवाइन का साथ, 11 हजार रूपए का वार्षिक परीक्षा शुल्क दिया

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने देहरादून में शिक्षणरत एक मेधावी निर्धन बालिका को वार्षिक परीक्षा शुल्क देने में आशिक मदद की है। संस्था की ओर से बालिका को 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। रेलवे रोड … अधिक पढ़े …

आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग, देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षय पात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के … अधिक पढ़े …

विनायक संस्कृति ट्रस्ट महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने में करेगा सहयोग

निर्धन एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विनायक संस्कृति ट्रस्ट ने सहयोग का हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था की ओर से नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न वार्डो की महिलाओं को स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह … अधिक पढ़े …

युवा आह्वान संस्था ने घनसाली में बांटी औषधि किट

युवा आह्वान संस्था की ओर से टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में ग्रामीण परिवारों को औषधि किटें वितरित की गईं। संस्था ने प्रथम चरण में 150 परिवारों को किटें प्रदान की। संस्था की ओर से आगे भी अभियान जारी रहेगा। … अधिक पढ़े …

लायंस क्लब डिवाइन का 13वाॅ अधिष्ठापन समारोह में पदाधिकारियों ने ली शपथ

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का 13वाँ अधिष्ठापन समारोह मसूरी स्तिथ एक होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमे गौरव गर्ग ने शपथ दिलाकर महेश किंगर को अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित किया। अधिष्ठापन समारोह में अमित सूरी ने सचिव व अंकित कालरा ने … अधिक पढ़े …

रियल एस्टेट के सदस्यों को देख खिल जाते है जरूरतमंदों और निर्धनों के चेहरे

कहते है सही वक्त पर और जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर जो मुस्कान ला दे, वहंी वास्तव में समाज को दिशा दे सकता है। देशव्यापी लॉकडाउन में रियल एस्टेट एसोसिएशन यही काम ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों के … read more