Tag Archives: SFC misuse of money

अवर अभियंता पर कर्मचारी को धक्का देने का आरोप

पालिका कर्मचारियों ने जताया विरोध
पालिका प्रशासन व कर्मचारियों के मध्य वार्ता के दौरान उपजा विवाद
आपसी मध्यस्थता से सुलझा विवाद
पालिका प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर जताई सहमति, पांच दिन का दिया समय
ऋषिकेश।
गुरुवार को पालिका प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के मध्य वार्ता शुरु हुई। कर्मचारियों ने संशोधित ग्रेड-पे व सफाई कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया। तीन दौर तक चली वार्ता में पालिका और कर्मचारियों के मध्य लिखित में सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने मांगों के संदर्भ में पांच दिन का समय पालिका प्रशासन को दिया है।
वार्ता के दौरान सफाई नायक नरेश खैरवाल और अवर अभियंता वेद प्रकाश बधानी आपस में भिड़ गये। नरेश खैरवाल ने आरोप लगाया कि अभियंता द्वारा उन्हें धक्का दिया गया। इस पर अन्य कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने अवर अभियंता को खूब-खरी खोटी सुनाईं। बड़ी मुश्किल से वरिष्ठ कर्मियों की मध्यस्थता में विवाद सुलझा।
वार्ता में पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप चौहान, अवर अभियंता वेद प्रकाश बधानी, लेखाकार निर्मला लोहानी, सभासद शिवकुमार गौतम, कुलदीप शर्मा, अशोक पासवान, सुमित पंवार, संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की अध्यक्ष मंजू चौहान, वेद प्रकाश बिजल्वाण, राजेन्द्र गर्ग, ललित मोहन शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद त्यागी, सफाई नायक नरेश खैरवाल, विनोद, महेन्द्र, आदि शामिल थे।

110

एसएफसी के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया
वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर स्टेट फाइनेंस कमीशन (एसएफसी) के तहत मिलने वाली धनराशि के दुरुपयोग के आरोप मढे। कहाकि एसएफसी धनराशि की पहली प्राथमिकता कर्मचारी का वेतन देने में होती है। लेकिन पालिका के अन्य खर्च एसएफसी के तहत किये जा रहे है। पालिका प्रशासन के पास कर्मचारियों के सवाल का जवाब नही था।

पालिकाध्यक्ष की टिप्पणी के मायने
वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा कर्मचारियों को समझाते हुए नजर आये कि कुछ लोग वार्ता को सफल नही होने देना चाहते है। मै देख रहा हूं कि ऐसे लोग सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे है। यह टिप्पणी पालिकाध्यक्ष ने विवाद के तुरंत बाद दी। ऐसे में पालिकाध्यक्ष की टिप्पणी के मायने निकाले जा रहे है।

इओ व लेखाकार के विरोध मे नारे
पालिका कर्मचारियों ने इओ व लेखाकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पालिका के अधिकारी नही चाहते है कि ग्रेड पे का लाभ पालिका कर्मचारियों को मिले। इस दौरान दोनों अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारी मुखर नजर आये।

महिला कर्मचारी भी मैदान में
वार्ता के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाला। महिलाओं ने कहाकि तीन महीने से सैलरी नही मिलने के चलते परेशानी हो रही है। बच्चों की स्कूल फीस, राशन की दुकान का बकाया और बीमार होने पर अस्पताल में देने को कुछ नही है। ऐसे में कर्मचारी क्या करे।

109

मैने किसी भी कर्मचारी को धक्का नही दिया। भीड़ में धक्का लगा और कर्मचारी को गलतफहमी हो गई। मामला सुलझा लिया गया है।
-वेद प्रकाश बधानी अवर अभियंता।

पालिका कर्मचारियों से वार्ता के बाद मांगों पर सहमति जताई गयी है। कर्मचारियों ने पांच दिन का समय दिया है। प्रयास रहेगा कि समय रहते सभी पर आवश्यक कार्यवाही हो जाये।
-वीपीएस चौहान इओ पालिका ऋषिकेश।