Tag Archives: Sanatan Vedic Dharma

पंचाग्नि साधना में पूर्णाहूति देकर संतों ने पाया प्रसाद

स्वामी समर्पण आश्रम तपोवन में आश्रम के परमाध्यक्ष अवधूत स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने नेतृत्व में पंचाग्नि साधना पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुई। स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने कहा कि पंचाग्नि साधना सनातन वैदिक धर्म का अभिन्न अंग है। पंचाग्नि साधना हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जून को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई।

कहा कि पंचाग्नि साधना शिव और शक्ति तत्व को प्राप्त करने की दिशा में कठिन साधना है। पंचाग्नि साधना अबतक वह पांच बार लगातार कर चुके हैं। यह साधना 12 वर्ष तक चलेगी। इस मौके पर 145 साधु समाज ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान भगवान पुण्डरी, साध्वी शिवपुजानंद, स्वामी भावत्मनंद, स्वामी विष्णुपरानंद, स्वामी गोपालनंद, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी साधनानंद, कपिल बिस्ट योगचार्य, सागर योगाचार्य, लकी भण्डारी, साधु प्रमोद, देवराज, सिद्धार्थ मंटोटस, संजना बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, रामदयाल पंडित, मोहन भट्ट पंडित, किरण देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य, रमेश भट्ट ने विशेष सेवा प्रदान की।

मौके पर कैलाश आश्रम, शिवानंद आश्रम, अम्मा अमृतानंदमई आश्रम, राजस्थान आश्रम, मस्तराम आश्रम के साधु सन्यासियों ने स्वामी समर्पणांनद को अपना आर्शीवाद दिया।