Tag Archives: Salt Assembly

सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं यशपाल

अल्मोड़ा के सल्ट निवासी डॉ. यशपाल रावत आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। डॉ. रावत सल्ट सीट के उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

चामुण्डा चिकित्सालय काशीपुर के स्वामी व प्रख्यात सर्जन डॉ यशपाल ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद से चर्चाएं गर्म हो गई हैं कि वह सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ यशपाल का भाजपा में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत व प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चैधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। डॉ यशपाल मूलतः सल्ट निवासी हैं और काशीपुर में उनका चिकित्सालय है।

यकीन नहीं हो रहा छोटा भाई सुरेंद्र अब नहीं रहाः त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री जीना के निधन से राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो … अधिक पढ़े …

भाजपा विधायक दिवंगत सुरेंद्र सिंह जीना को याद कर भावुक हुए स्पीकर

सल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के चित्र पर … अधिक पढ़े …