Tag Archives: Rishikesh trade

बुजुर्ग व्यापारियों का आशीर्वाद और युवा व्यापारियों के साथ से जीत दर्ज करेंगे ललित मोहन और प्रदीप गुप्ता

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव अभियान में ललित मोहन मिश्रा एवं प्रदीप गुप्ता का जनसंपर्क अभियान पुष्कर मंदिर मार्ग एवं क्षेत्र मार्ग पर आज चला। अभियान का आरंभ पुष्कर मंदिर में भगवान के दर्शन कर शुरू किया गया। अभियान के दौरान बुजुर्ग व्यापारियों का आशीर्वाद और यूथ व्यापारियों के दोनों प्रत्याशियों को भरपूर साथ मिला। दोनों वर्ग के व्यापारियों के समर्थन से आम व्यापारी इन दोनों की व्यापारियों की जीत का दावा कर रहा है।

आज जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों ने उत्साह के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ललित मोहन मिश्रा का स्वागत किया और उनको व्यापारियों के हितों के लिए सदैव लड़ने वाला जुझारू नेता बताया और उनके विजय श्री का कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इसी प्रकार सभी व्यापारी बंधुओं ने प्रदीप गुप्ता को महामंत्री पद के लिए सबसे अधिक उपयुक्त उम्मीदवार माना और कहा कि पिछले 20 वर्षों से कपड़ा यूनियन के महामंत्री के रूप में प्रदीप गुप्ता की सेवाएं अतुलनीय है।

जनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ व्यापारी जितेंद्र खुराना, प्रदीप टुटेजा, गुलशन कटारिया, राजेंद्र मोहन, नितिन गांवड़ी, गुलशन, जय भारत अरोड़ा, पंकज शर्मा, हर्ष विरमानी, अशोक नेगी, राजकुमार मारवाह, पंकज ब्रेजा, महेश किंगर, पंकज गुलाटी, सुनील कुमार गुप्ता, योगेश कालड़ा, चुनाव संयोजक समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल, राहुल शर्मा, रवि जैन, घाट रोड के अध्यक्ष पवन शर्मा, निगम पार्षद राकेश सिंह, संजय भारद्वाज, सरदार जगमीत सिंह, सरदार इंद्रजीत, राघवेंद्र भटनागर, विनीत जैन, आशु डंग, घनश्याम डंग, दिनेश अरोड़ा, राजेश मनचंदा, विकास ग्रोवर, योगेश सक्सैना, अशोक शर्मा, अवनीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।