Tag Archives: Rajya Sabha MP Anil Baluni

विस अध्यक्ष ने जेपी नड्डा और बलूनी के जन्मदिन पर 101 जरुरतमंदों को चेक बांटे

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने कैंप कार्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन पर 101 जरूरतमंद लोगों को 6 लाख रुपये के अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान से दीर्घायु जीवन एवं सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। अग्रवाल ने कहा की उन्हें शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। वहीं अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की लगातार सेवा कर रहे हैं। सांसद की भूमिका में उत्तराखंड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
इस दौरान अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए उपस्थित ज़रूरतमंद लोगों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद लव कंबोज, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, रजनी बिष्ट, सीमा रानी, शिवानी भट्ट, जय कुमार उपाध्याय, चमन पोखरीयाल, ऋषिकान्त गुप्ता, सुभाष वाल्मीकि, जयंत किशोर शर्मा, दुर्गा देवी, ममता नेगी, विनोद भट्ट, सुंदरी कंडवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पीएम के नाम पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और महापौर अनिता ममगाईं सहित बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक ने गंगा किनारे बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर आसीन होने के 20 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री … अधिक पढे़ …

बलूनी के बयान से फिश्र गर्मायी उत्तराखंड की राजनीति

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देकर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को मीडिया पाठशाला कार्यक्रम में अनिल बलूनी प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम को आगामी विधानसभा चुनाव के … अधिक पढे़ …

बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड के कैंसर रोगियों को मिलेगी बड़ी मदद

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड में टाटा कैंसर अस्पताल की स्थापना चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। प्रमाणिक कार्यशैली में विश्वास करने वाले बलूनी उत्तराखंड को … अधिक पढे़ …

सांसद बलूनी उत्तराखंड को देने जा रहे नई सौगात, कैंसर मरीजों के लिए खुलेगा टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट

नई दिल्ली। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि हम उत्तराखंड में शीघ्र ही ’टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट’ की स्थापना की ओर बढ़ रहे हैं जो कि उत्तराखंड राज्य की स्वास्थ्य … अधिक पढ़े …

सांसद नरेश बंसल ने जताया अनिल बलूनी का आभार

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सांसद अनिल बलूनी का आभार व्यक्त किया है। बताया कि देहरादून गढ़ी कैंट की सीईओ तनु जैन के द्वारा गढ़ी कैंट अस्पताल में निर्माणाधीन 150 बेड के कोविड अस्पताल के लिए 200 केविए का डीजी … अधिक पढ़े …

बोरगांव में विकास को लगेंगे पंख, सांसद बलूनी के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के संग की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्यवक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा गोद लिए गए गैर आबाद ’’बोरगांव’’ के निवासियों के साथ आज उनके प्रतिबनिधियों ने एक बैठक की। इस बैठक में गांव के कई विषयों पर चर्चा हुई। … अधिक पढ़े …

गंगा आरती कर बलूनी के लिए मांगा दीर्घायु का आर्शीवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्यवक और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने त्रिवणी घाट में गंगा आरती की। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में … अधिक पढ़े …

ग्रीन बोनस का सपना टूटा, अब नीति आयोग से उम्मीद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में ग्रीन बोनस मिलने का सपना टूट गया है। बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नीति आयोग के समक्ष ग्रीन बोनस की जोरदार पैरोकारी कर आए थे। नीति आयोग ने … अधिक पढ़े …