Tag Archives: Presidential election

एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से उन्हें जमकर समर्थन मिला है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में नहीं है, वहां से भी उन्हें बंपर समर्थन हासिल हुआ है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा जैसे राज्य इसकी मिसाल हैं, जहां पक्ष से लेकर विपक्ष तक सभी ने उन्हें मतदान किया है। इसके अलावा देश में 17 सांसदों और 126 विधायकों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। इसके चलते उनकी जीत उम्मीद से कहीं बड़ी हो गई।
विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बात करें तो सबसे ज्यादा असम में 22 विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग हटकर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 19, महाराष्ट्र में 16, उत्तर प्रदेश में 12 ऐसे विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है, जिनकी पार्टी ने यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया था। यही नहीं चुनावी राज्य गुजरात में भी 10 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से अलग जाकर द्रौपदी मुर्मू का ही समर्थन कर दिया। यह कांग्रेस के लिए चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा झटका है। इसके अलावा झारखंड में भले ही झामुमो ने समर्थन का ऐलान कर दिया था, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों के 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग भी की है।
इसी तरह बिहार में 6 विधायकों और कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में भी 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि आदिवासी बहुल सीटों से आने वाले विधायकों ने छत्तीसगढ़ में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। अशोक गहलोत भी राजस्थान में कांग्रेस के कुनबे को समेटने में उतने कामयाब नहीं रहे। यहां 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इसके अलावा गोवा में फूट का सामना कर रही कांग्रेस के 4 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन कर दिया। इस तरह देश के कई राज्यों से द्रौपदी मुर्मू को बंपर समर्थन मिला है।
यही नहीं राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा के सांसदों और विधायकों के क्रॉस वोटिंग कर यशवंत सिन्हा को समर्थन दिए जाने की आशंकाएं थीं। लेकिन इसके उलट टीएमसी के ही एक विधायक ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। इस पर भाजपा ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग इस बात का प्रमाण है कि टीएमसी के विधायक लीडरशिप से खुश नहीं हैं। बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, श्जैसा कि मैंने कहा था कि भाजपा के सभी 70 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया है। इसके अलावा टीएमसी के भी एक विधायक ने भी उन्हें मतदान किया है। यही नहीं 4 टीएमसी विधायकों ने अपना वोट ही इनवैलिड करा दिया।श्

17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मॉकड्रिल में रहेंगे सभी विधायकगण-संसदीय कार्य मंत्री

राज्य के संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति मतदान के दृष्टिगत सभी विधायकों से दिनांक 16 जुलाई (शनिवार) से देहरादून में ही रहने का आग्रह किया है। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि … अधिक पढ़े …

राष्ट्रपति निर्वाचन की सामग्री सुरक्षा के बीच उत्तराखंड पहुंची

भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली से मंगलवार को राष्ट्रपति निर्वाचन से संबंधित मतपत्र, मतपेटियां, विशेष कलम और अन्य सीलबंद सामग्री उत्तराखण्ड राज्य विधानसभा सचिवालय के लिए प्रेषित की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय … अधिक पढ़े …

राष्ट्रपति चुनावः दून पहुंची एनडीए उम्मीदवार, मिला भाजपा सहित बसपा और निर्दलीयों का समर्थन

आज एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर पहुंची। उन्होंने भाजपा के विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने समर्थन की अपील की। सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने … read more

रामनाथ कोविन्द के समर्थन में खूब हुई क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में बड़े पैमाने पर रामनाथ कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई है। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और दिल्ली में कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की खबर है। गुजरात की क्रॉस वोटिंग कांग्रेस के लिए … अधिक पढे़ …

राष्ट्रपति के चुनाव में उत्तराखंड से 71 विधायकों ने वोट डाले

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को देहरादून में विधानसभा भवन में सुबह दस बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हो गया था। सतपाल महाराज ने सबसे पहले विधानसभा भवन में मतदान किया। दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत … अधिक पढे़ …