Tag Archives: poison consumed live on social media

सोशल मीडिया लाइव कर ठेकेदार ने निगल लिया जहरीला पदार्थ

हल्द्वानी के काठगोदाम में एक ठेकेदार ने लेनदेन के विवाद में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ठेकेदार को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, काठगोदाम स्थित बद्री पुरा निवासी 38 वर्षीय ठेकेदार अफसर हुसैन पुत्र अजमत हुसैन का एक महिला के साथ लंबे समय से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

अफसर ने बताया कि महिला ने उसके करीब 17 लाख रुपए देने हैं। महिला के घर पैसे के लिए गया तो उसे पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जबकि घर का निर्माण कार्य भी दूसरे के माध्यम से कराया जा रहा था। फिर उसने वहीं पर खुद को सोशल मीडिया में लाइव करते हुए जहरीला पदार्थ गटक लिया।