Tag Archives: Plant on Birthday

21 तुलसी के पौधे रोपकर मनाया पांच वर्षीय बच्चे का जन्मदिन

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती की महिलाओं तुलसी के पौधे गिफ्ट कर शान्ति सिहं के पुत्र अहान राव सिकरवार का 5 वां जन्मदिन गंगा स्थल में हरित जन्मदिन के रूप में मनाया।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के कार्यकर्ता पौधा लगाने के बाद दो वर्ष तक उसका जन्मदिन भी मनायेंगे। इससे पौधा लगाने वाले का पौधे से लगाव बढ़ता है और उसकी नियमित देखभाल भी होती है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने घर को फाइव स्टार हरित घर बनाने का संकल्प भी लिया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवती रतूड़ी ने कहा कि पर्यावरण बचाए बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जन जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य है। हर किसी को चाहिए कि जन्मदिन पर पौधरोपण कर हरित जन्मदिन मनाने की अपील की।
सुशीला सेमवाल ने कहा पर्यावरणके संरक्षण को लेकर लोगों में अब जागरूकता आने लगी है। इसके तहत अब बच्चों के जन्मदिन पर लोगों ने पौधरोपण करने का बीड़ा उठाया है ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाएं धन्यवाद के पात्र हैं।
डॉ ज्योति शर्मा ने कहा मनुष्य को थोड़ी देर ऑक्सीजन देने वाले डॉक्टर को हम पैसे देकर भगवान मानते हैं, लेकिन जीवनभर मुफ्त ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधों की कद्र नहीं करते हैं।
इस मौके पर डॉ. ज्योति शर्मा, शान्ति सिहं, सुशीला सेमवाल, आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, हरिओम शर्मा ज्ञानी, सहित अन्य मौजूद थे।