Tag Archives: People’s perspective during Corona transition period

स्पीकर ने सीएम को सौंपा राहत कोष के लिए पांच लाख 33 हजार की धनराशि का चेक

स्पीकर प्रेम चंद्र अग्रवाल ने विभिन्न संस्थाओं की ओर से कोविड-19 के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 33 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया।

कोविड-19 के दृष्टिगत मंडी समिति रुड़की के खाद्यान्न मंडी थोक व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख 25 हजार 100 रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। यह चेक कृषि उत्पादन मंडी समिति रुड़की के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। जरकोंन टेक्नोलॉजी इंडिया लि. के संजीव सोंदी ने 02 लाख रुपए, तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर ने 51 हजार रूपए एवं दिनेश आनन्द ने 11 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया।

विधायक हरबंश कपूर ने प्रेमनगर कांवली मण्डल के केके थपलियाल एवं जनरल महादेव सिंह मण्डल के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता द्वारा दी गयी 7 लाख 16 हजार 363 रू. का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने उत्तराखण्ड माइन्स एसोशिएशन द्वारा 10 लाख 25 हजार तथा विभिन्न महानुभावों द्वारा दिये गये 3 लाख 28 हजार 450 रू. का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। संदीप खुराना, गंगा सेवा समिति ऋषिकेश द्वारा 5 लाख 11 हजार रू. का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। सचिव, जैविक उत्पाद परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।