Tag Archives: No to ineligible

अपात्र को ना, पात्र को हां अभियान में राशन कार्ड सरेंडर करने की अवधि एक माह के लिए बढ़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “अपात्र को ना- पात्र को हां“ अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने की समयावधि 31 मई, 2022 से बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे ने बताया कि वर्तमान में अपात्र को ना पात्र को हां अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु 31 मई, 2022 तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर दिनांक 30 जून 2022 कर दिया गया है।

राशन कार्ड में 15 हजार मासिक आय की बाध्यता समाप्त की जाए

उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राशन कार्ड धारकों की मासिक आय मानक में वृद्धि करने के संबंध में ज्ञापन दिया। मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा … अधिक पढ़े …