Tag Archives: Neerja Goyal

बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक की मदद को आगे आया नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है। युवक के बांये पैर में इंफेक्शन होने के कारण उसे काटना पड़ा था।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि बागेश्वर निवासी विनोद राम परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने कारण दिल्ली में किसी तरह लघु कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने के बाद उनके बांये पैर में इंफेक्शन हुआ। विनोद राम किसी तरह ऋषिकेश पहुंचे। यहां एम्स अस्पताल में उनका लंबा इलाज चला। उनके पास दो वक्त की रोटी खाने और रहने के लिए रूपयों तक का इंतजाम नहीं था।

नीरजा ने बताया कि इसी बीच देवदूत बनकर पूर्व प्रधान वीरपुर खुर्द गिरीश चंद सोरठा जी ने अपने यहां विनोद राम की स्थिति को देखते हुए शरण दी। बताया कि इलाज के दौरान इंफेक्शन ज्यादा होने के कारण एम्स में डॉक्टर्स को उनका बायां पैर काटना पड़ा। पूर्व प्रधान गिरीश चंद और उनके साथी आलोक गुप्ता जी ने उनके लिए व्हील चेयर के संबंध में ट्रस्ट को अवगत कराया।

बताया कि नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विनोद राम को व्हील चेयर की व्यवस्था कर भेंट की गई है। ट्रस्ट की ओर से विषम परिस्थितियों में तीन माह तक विनोद राम को आश्रय देने वाले पूर्व प्रधान का आभार जताया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नुपूर गोयल भी उपस्थित रहीं।

झुग्गी झोपड़ी व ठेला संचालकों में नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने वितरित की एंटीबोयाटिक दवाईंयां

कोविड-19 संक्रमण के समय हर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी आदि समस्या पैदा हो रही है। इस समस्या से निर्धन वर्ग खास तौर पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी दो-चार होना पड़ रहा है। कामकाज ठप होने … अधिक पढ़े …

नीरजा ऐसे लोगों के लिए उदाहरण, जो संपन्न होने के बाद भी दरियादिल नहींः सुबोध उनियाल

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय न्यूरो थेरेपी व स्वास्थ्य जांच शिविर का आज समापन हो गया। समापन दिवस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य की जांच कर रही टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित … अधिक पढ़े …

विश्व दिव्यांग दिवसः डीएम के हाथों सम्मानित होकर बोली नीरजा, मेरी सफलता के पीछे माता व कोच का हाथ

विश्व दिव्यांग दिवस पर तीर्थनगरी की पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल को जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाकर नीरजा भावुक हो उठी और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता कुसुम गोयल और बैडमिंटन … अधिक पढ़े …

निर्धन बच्चों को गिफ्ट पैकेट बांटकर नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने मनाई दीपावली

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन बच्चों के साथ दीपावली त्योहार मनाया। मौके पर करीब 100 बच्चों को ट्रस्ट की ओर से गिफ्ट पैकेज दिए गए। साथ ही जिन बच्चों के साथ कपड़े नहीं थे, वह भी उपलब्ध कराए गए। … अधिक पढ़े …

टीबी से पीड़ित बच्चों की मदद करने वाली हेमलता दीदी को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने किया सम्मानित

टीबी से पीड़ित बच्चों के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को पोषण आहार उपलब्ध कराने वाली हेमलता दीदी को नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने सम्मानित किया। राजकीय अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में हेमलता दीदी को ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर … अधिक पढ़े …

डा. राजे नेगी को मिला गौरव सम्मान, नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने किया सम्मान कार्यक्रम

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ राजे नेगी को गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया यह सम्मान डॉ नेगी को कोरोना काल से लेकर अभी तक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने तथा जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने के … अधिक पढ़े …

सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति की मदद को नीरजा ट्रस्ट ने उठाया हाथ

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति के आॅपरेशन में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमित ग्राम निवासी संतोष कुमार पुत्र बांके बिहारी लाल मूल निवासी चंपारण, पटना बिहार का करीब एक माह पूर्व सड़क … अधिक पढ़े …

दिव्यांगों की समस्याओं के लिए काम करेगी नीरजा गोयल

तीर्थनगरी की पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल अब देहरादून में समाज कल्याण विभाग के समक्ष दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करेंगी। देहरादून जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर उन्हें जनपद देहरादून की दिव्यांग अधिकार समिति में बतौर … अधिक पढ़े …