Tag Archives: Neerja Devbhoomi Charitable Trust

निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले 15 दिनों से निशुल्क चल रहे मेहंदी प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर समाजसेविका चारू माथुर कोठारी उपस्थित रहीं। इस दौरान निशुल्क प्रशिक्षण पाने वाली 16 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र भी सौंपे गए। साथ ही प्रशिक्षण देने वाली अनिशा साहू और बबीता को भी ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाजसेविका चारू माथुर कोठारी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समाजहित में लगातार कार्य किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण से निश्चित रूप से बालिकाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने सभी प्रशक्षिण पाने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि 15 दिन पूर्व निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें शीशमझाड़ी, मायाकुंड, चंद्रेश्वर नगर के निर्धन परिवारों की बालिकाओं को उनकी रूचि के जरिए मेहंदी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि 15 दिन चले शिविर में 16 बालिकाओं ने मेहनत के जरिए सभी तरह का कोर्स संपन्न किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। साथ ही रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से भी भविष्य में इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर एसके पाठक, पूर्णिमा पाठक, हरीश आनंद, डीपी रतूड़ी, मनोज गुप्ता, कुसुम जोशी, राजेंद्र जोशी, शिखा पाल, मंजू देवी, अनीशा साहू, बबीता, नुपूर गोयल आदि उपस्थित रहे।

12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को नीरजा ट्रस्ट ने उपलब्ध कराई व्हील चेयर

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची को व्हील चेयर प्रदान की है। ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी 12 वर्षीय बिटिया के परिजनों की आर्थिक स्थिति सही न … read more

निर्धन बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण संस्थान शुरु

नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए निशुल्क शिक्षण संस्थान की शुरुआत की है। आज शिक्षण संस्थान के शुरुआत में किया गया सहयोग वीरेंद्र गुसाईं द्वारा किया गया। राजेंद्र सिंह गुसाईं ट्रस्ट मैं … अधिक पढ़े …

बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक की मदद को आगे आया नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है। युवक के बांये पैर में इंफेक्शन होने के कारण उसे काटना पड़ा था। ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने … अधिक पढ़े …

नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने 10 वर्षीय बच्चे को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने एक 10 वर्षीय बच्चे को कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश में व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को जब यह मालूम हुआ की बच्चे के दोनों पैर खराब है और वह चल नहीं … अधिक पढे़ …

देहरादून हॉफ मैराथन 2022 में नीरजा गोयल विनर रहीं

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट संथापक व पैरा इंटरनेशनल प्लेयर नीरजा गोयल और ट्रस्ट सह संस्थापक नूपुर गोयल ने देहरादून में आयोजित देहरादून हॉफ मैराथन 2022 में प्रतिभाग किया। देहरादून हॉफ मैराथन 2022 का पैसिफिक मॉल देहरादून में किया गया, इसमें … अधिक पढे़ …

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन वर्ग के बच्चों के साथ मनाया चिल्ड्रन डे

आज 14 नवंबर को नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन वर्ग के 50 बच्चों को स्टेशनरी, कुरकुरे, लेस और पेस्ट्री वितरण कर मनाया चिल्ड्रन डे। इस दौरान ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल जी द्वारा बच्चों को अच्छे कार्य करने और शिक्षा … अधिक पढे़ …

नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

नीरजा देवभूमि चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना काल के दौरान जिन लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन लोगों का सम्मानित किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने ट्रस्ट … अधिक पढे़ …

झुग्गी झोपड़ी व ठेला संचालकों में नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने वितरित की एंटीबोयाटिक दवाईंयां

कोविड-19 संक्रमण के समय हर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी आदि समस्या पैदा हो रही है। इस समस्या से निर्धन वर्ग खास तौर पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी दो-चार होना पड़ रहा है। कामकाज ठप होने … अधिक पढ़े …

ब्लड केंसर से जूझ रही महिला की मदद को आगे आया नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने ब्लड केंसर से जूझ रही महिला को कीमोथेरेपी के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि उन्हें स्थानिया महिला मंजू गुप्ता व अभिषेक गैरोला के … अधिक पढ़े …