Tag Archives: NCC Cadets

गांवों का खाली होना राज्य की सुरक्षा के लिए खतराः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास भवन, पौड़ी में एनसीसी कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “क्यों होता है गाँव से पलायन“ विषय पर संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए पलायन एक बड़ी चिंता का विषय है। कई गांव का खाली होना राज्य एवं देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बड़े स्तर पर रिवर्स माइग्रेशन पर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान कर गांव में रोकने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में लाखों प्रवासी भाई बहन अपने गांव आए। सरकार के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना एक बड़ा अवसर था। कोरोना काल में कई युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया। आज वही युवा कई अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। सरकारी एवं जनता के बीच आपसी समन्वय एवं सहभागिता से पलायन रुकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरित किया जा रहा है। आज महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन गांव से पलायन रोकने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। हमारा राज्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इन संभावनाओं को हम प्रयास एवं परिश्रम से खोज सकते हैं, जिससे पलायन रुकेगा एवं लोगों को आर्थिक फायदा भी होगा। उन्होंने कहा हमारे युवा वर्ग को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत होना चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में युवाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड की झांकी “मानसखंड“ को गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा एन.सी.सी से हमें सेना के जैसा अनुशासन एवं साहस सीखने को मिलता है। एन.सी.सी जवान हर मोर्चे पर अपने तन मन के साथ खड़े रहते हैं। देश के अंदर आने वाले हर संकट में एनसीसी हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा जीवन में शिक्षा प्राप्त करने का समय अमूल्य होता है। हमें अपने विद्यार्थी काल में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। यदि संकल्प लेकर आगे बढ़ा जाए तो सपने जरूर साकार होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज देश का मान, सम्मान, स्वाभिमान पूरे विश्व में बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। हम सभी उत्तराखण्डवासियों के लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की दो बैठकें आयोजित होने वाली हैं। जी 20 देशों के साथ अन्य 9 देश एवं 15 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य के साथ उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पौरी, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष प. राजेन्द्र अंथवाल, सदस्य पलायन आयोग वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी पौडी डॉ.आशीष चैहान, भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स और आरडीसी दल सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कैडेट् अंजलि नेगी, कैडेट् प्रिया पाण्डेय, कैडेट् आरती सिंह (घुड़सवारी … अधिक पढ़े …

एनसीसी कैडेट्स को दी राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति की शिक्षा

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में एनसीसी कैडेट्स की परेड के दौरान प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रप्रेम देशभक्ति और भाईचारे की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल एकांत कुमार के … अधिक पढ़े …

एसबीएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन 32 एनसीसी कैडेट्स ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पीठ से सदस्यों को एनसीसी कैडेट्स का परिचय करा कर कैडेट्स का उत्साह वर्धन … अधिक पढे़ …

कोरोना काल में किए कार्यों की बदौलत एनसीसी कैडेट्स का स्पीकर ने किया सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के एनसीसी कैडेट्स को कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया। स्पीकर ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने हमेशा देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हर चुनौती … अधिक पढ़े …

ब्रिगेडियर रविंद्र गुरंग ने इंटरनेट और गूगल को बताया खतरनाक

महाविद्यालय ऋषिकेश के एनसीसी विभाग के एएनओ कैप्टेन डॉ सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में एनसीसी कैडेटस ने रुड़की ग्रुप के ग्रुप कमांडेंट ब्रिगेडियर रविन्द्र गुरुंग को महाविद्यालय आगमन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। ग्रुप कमांडेंट सरकारी दौरे पर … अधिक पढ़े …

राजपथ परेड 2021 के लिए ऋषिकेश महाविद्यालय के दीपक और ममता का चयन

प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी ऋषिकेश महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत के कारण महाविद्यालय के अंडर ऑफिसर (दीपक और ममता) का चयन 2021 में दिल्ली राजपथ परेड की लिए हुआ है … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती में हुआ 100 नए छात्रों का चयन

श्री देव सुमन के कैंपस महाविद्यालय ऋषिकेश में एनसीसी के नवीन कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया हुई। दो दिवसीय भर्ती के पहले दिन 100 नए कैडेट्स का चयन हुआ। चयन से पहले नये छात्र छात्राओं को शारीरिक (पुश उप, दौड़ अन्य), … अधिक पढ़े …