Tag Archives: Narendra Singh Queenial

नववर्ष के प्रथम दिन निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

नववर्ष के प्रथम नगर निगम ऋषिकेश ने नगरायुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान से शुरूआत की। अभियान में नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता एम्बेसडर पंडित रवि शास्त्री, अशोक बेलवाल द्वारा आम जनमानस को गंगा के प्रति स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया। साथ ही गंगा में बहने वाले पुष्प माला, फूलों को एकत्र कर कूड़ादान में एकत्र किया गया।
इस मौके पर त्रिवेणी घाट आयुष श्रद्धालुओं को उस पात्र में पुष्प डालने का आग्रह भी किया साथ ही सभी ने जागरूक भी किया। अभियान में एसएनए विनोद लाल, अशोक बेलवाल, ‌सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, वीरेंद्र, अभिषेक आदि उपस्थित थे।

मुख्य नगर आयुक्त का मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार में चयन होने से निगम का बढ़ा कद

उत्तराखंड शासन के द्वारा सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को हर वर्ष मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार दिया जाता है। शासन ने 2019 20 के लिए ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को चयनित किया है। … अधिक पढ़े …