Tag Archives: Mussoorie MLA

कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंप की प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्ति की मांग

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कृषि मंत्री से प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले। व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की गई थी। जिसमें उनसे मंडी शुल्क हटाने की मांग की गई थी। सीएम द्वारा आदेश जारी कर मंडी शुल्क एक प्रतिशत तत्काल प्रभाव से कम करने के आदेश दे दिए गए थे। लेकिन आचार संहिता लागू होने की वजह से जीओ जारी नहीं हो सका। अब नई सरकार का गठन हो चुका है, ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार की तर्ज पर प्रदेश सरकार को मंडी शुल्क हटाकर व्यापारियों को राहत दिए जाने की जरूरत है। इससे प्रदेश के व्यापारी वर्ग को कोरोनाकाल के दौरान हुए नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी।

साथ ही एक अतिरिक्त लाइसेंसी प्रक्रिया के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदेश के कृषि मंत्री से मिलने वालों में श्रवण जैन,नवल कपूर, गिरीश छाबड़ा, अनिल खुराना आदि उपस्थित रहे।

पूर्व सैन्य अफसरों ने सीएम से किया हाउस टैक्स में छूट देने का अनुरोध

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से पूर्व सैन्य अधिकारियों के एक दल ने मुलाकात की। मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सेवारत एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों के लिये हाउस टैक्स छूट को समाप्त किये जाने के … read more