Tag Archives: MP Dr Haridwar. Ramesh Pokhriyal

युगांडा से लौटे डॉ. निशंक का एयरपोर्ट पर स्वागत

डोईवाला।
युगांडा से सम्मानित होकर लौटे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बुधवार सुबह डॉ. निशंक जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे। पहले से स्वागत को मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशंक को फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया। स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद मनोहरकांत ध्यानी, मूरत राम शर्मा, रामशरण नौटियाल, रुचि भट्ट, एसके द्विवेदी, सीपी नौटियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, शादाब शम्श, दिगंबर सिंह नेगी, 14725570_1109099022477288_5934605294869357254_n जितेन्द्र सिंह नेगी, राजीव जैन, संजीव सैनी, राजेन्द्र तड़ियाल, सौरभ थपलियाल, कुसुम कंडवाल, सीमा चौहान, ममता नयाल, कोमल कन्नौजिया, लच्छीराम लोधी, विजय भट्ट आदि शामिल रहे।