Tag Archives: MLA accused of rape

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक को हाईकोर्ट से राहत, फिलहाल अरेस्टिंग पर रोक

उच्च न्यायालय नैनीताल ने दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले के आरोपी भाजपा के विधायक महेश नेगी की अरेस्टिंग पर रोक लगा दी है। न्यायालय की एकलपीठ ने पीड़ित महिला को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश भी दिया है।

विदित हो कि भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला ने पांच सितंबर को नेहरू काॅलोनी देहरादून के थाने में दुष्कर्म और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके खिलाफ विधायक ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। पुलिस मसूरी, दिल्ली के होटलों में इस केस के सिलसिले में जांच कर रही थी। पीड़िता ने भी न्यायालय में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में याचिका दायर की थी। सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ ने विधायक नेगी की याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है।

दुष्कर्म के आरोपी विधायक को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर स्वयं दी जानकारी

कुमाऊं मंडल के द्वाराहाट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी को अब कोरोना हुआ है। विधायक ने इसकी पुष्टि स्वयं की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों को इसकी जानकारी दी। फेसबुक पेज पर उन्होंने समर्थकों को … अधिक पढ़े …