Tag Archives: Mahadev Mandir Rishikesh

वीरभद्र मंडल भाजपा ने रूद्राभिषेक कर केंद्रीय मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

वीरभद्र मंडल की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया।

मंडल अध्यक्ष अरविंद के नेतृत्व में त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही मां गंगा में दुग्ध अभिषेक कर सुख शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, रजनी बिष्ट, राहुल कुकरेती, जगदीश भंडारी, गीता मित्तल, पुनीता भंडारी, माया घले, गीता मित्तल, जगदंबा प्रसाद सेमवाल, विवेक चतुर्वेदी, अविनाश सेमल्टी, निर्मला उनियाल, हेमराज गुप्ता, सुमन यादव आदि मौजूद रहे।