Tag Archives: Madhavrao Sadashivrao Golwalkar

द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर की जयंती पर भाजपाईयों ने दी पुष्पांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव गोलवलकर की जयंती को साहित्य दिवस के रूप में मनाते हुए उनके भाजपाईयों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गोलवलकर की जयंती के अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा व भाजपा के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला।

बताया गुरुजी का जन्म 19 फरवरी, 1906 विजया एकादशी के दिन उनके मामा के यहां नागपुर में हुआ को नागपुर में अपने मामा के घर हुआ, उनके पिता सदाशिव गोलवलकर अध्यापक थे। प्रारंभिक शिक्षा समाप्त होने के पश्चात जब वह उच्च शिक्षा के लिए काशी गए जहां पर पर उनका संपर्क संघ से हुआ वहां पर डॉक्टर हेडगेवार से मुलाकात एवं उनका सान्निध्य पाकर गुरुजी का संघ के प्रति विश्वास और दृढ़ हो गया। वह काशी मे ही प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त हुए। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मालवीय का भी उनसे अटूट प्रेम रहा है। जब वह कानून की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए नागपुर आए तो उनका संपर्क रामकृष्ण मिशन से भी हुआ। गुरुजी ने बंगाल में विवेकानंद के गुरु भाई स्वामी अखंडानंद से भी दीक्षा ली और उनके देहांत के बाद नागपुर लौटने पर उन्होंने पूरी शक्ति से संघ कार्य में लग गए। उनके इस समर्पण भाव को देखकर 1939 में डॉक्टर हेडगेवार जी ने उनको सर कार्यवाह का दायित्व सौंपा ।और 21 जून 1940 को डॉक्टर हेडगेवार के मृत्यु के बाद गुरु जी को सरसंघचालक बनाया गया। 1948 में गांधी की हत्या के झूठे आरोप में उन पर प्रतिबंध लगाकर गुरु जी को जेल में डाल दिया गया। गुरुजी का देहांत 5 जून 1973 को हो गया।

इस अवसर पर घाट रोड व्यापार सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा अपने संबोधन में कहा कि गुरुजी ने संघ के कार्य को जिस गति से गतिमान किया है। उसी का परिणाम है कि आज विश्व भर में संघ की शाखा में निर्माण हुआ है जो कि आज गति से संघ के अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं जिसका प्रभाव समाज के अंदर दिखाई दे रहा है। उनकी जयंती पर पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में गौरव कैंथोला, विवेक गोस्वामी, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, रणवीर सिंह पाल, अक्षय खेरवाल, राकेश पाल, देवदत्त शर्मा, मनीष शर्मा, महेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।