Tag Archives: left in the wild Viwahta

विवाहिता को पीटकर जंगल में छोड़ दिया

पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत एक विवाहिता को पीटकर उसके ससुरालियों ने उसे जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने महिला के ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है विवाहिता के ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
पुलिस के अनुसार शिवानी पुत्री पोप सिंह निवासी किरमोला, लक्ष्मणझूला पौड़ी गढवाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका विवाह 23 फरवरी 2015 में राजस्थान निवासी गजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ माह पूर्व उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। बताया कि 30 मार्च 2016 को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे नीलकंठ के जंगलों में छोड़ दिया। विवाहिता ने पुलिस से ससुरालियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति गजेंद्र सिंह, सास भंवरी देवी, ननद रजनी व जेठ विक्रम पर दहेज उत्पीड़न का मुदकमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।