Tag Archives: Khatima MLA

मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय पर हो रहा विचारः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य बनने के समय के सफाई कर्मचारियों के नियमित पदों को पुनर्जीवित करने एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण किया जायेगा और उचित समाधान निकाला जायेगा। मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों को 10 हजार रूपये का प्रतिमाह मानदेय पर विचार किया जाएगा। इनको अभी 08 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सचिव शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार सुमन, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल, उपाध्यक्ष अजय राजौर, बलवीर सिंह, राम अवतार राजौर, महेन्द्र सिंह राही, भगवत मकवाना, हरीश बाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंडः अबकी बार धामी सरकार, 11वें मुख्यमंत्री बने खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनाये गए हैं। राज्य को 11वां मुख्यमंत्री मिला है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। दो बार बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे धामी 2017 के … अधिक पढ़े …

पुष्कर धामी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिला ’’भारत के आदर्श युवा विधायक का सम्मान’’

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दसवीं छात्र संसद में भारत के आदर्श युवा विधायक का सम्मान उत्तराखंड खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को दिया गया। धामी ने यह सम्मान उत्तराखंड की जनता को समर्पित करते हुए कहा … अधिक पढ़े …